बौद्ध धम्म विश्व का दूसरा सबसे बड़ा धर्म है। हीनयान, थेरवाद, महायान और वज्रयान बौद्ध धर्म में प्रमुख सम्प्रदाय हैं। दुनिया के करीब 2.3 अरब (33%) लोग बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं। किन्तु, अमेरिका के प्यु रिसर्च के अनुसार, विश्व में लगभग 180 करोड़ लोग बौद्ध धर्म के अनुयायी है, जो दुनिया की आबादी का 29% हिस्सा है। प्यु रिसर्च ने चीन, जापान व वियतनाम देशों के बौद्धों की संख्या बहुत ही कम बताई हैं, हालांकि यह देश सर्वाधिक बौद्ध आबादी वाले शीर्ष के तीन देश हैं। प्रबुद्ध सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 श्री प्रकाश बरनवाल के अनुसार दुनिया के 200 से अधिक देशों में बौद्ध अनुयायी हैं। किन्तु चीन, जापान, वियतनाम, थाईलैण्ड, म्यान्मार, भूटान, श्रीलंका, कम्बोडिया, मंगोलिया, लाओस, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया एवं एवं उत्तर कोरिया समेत कुल 13 देशों में बौद्ध धर्म ‘प्रमुख धर्म’ है। भारत, नेपाल, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, रूस, ब्रुनेई, मलेशिया आदि देशों में भी करोड़ों बौद्ध अनुयायी हैं।

भगवान बुद्ध के अनुयायीओं के लिए विश्व भर में पांच मुख्य तीर्थ मुख्य माने जाते हैं :

  • (1) लुम्बिनी – जहां भगवान बुद्ध का जन्म हुआ।
  • (2) बोधगया – जहां बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त हुआ।
  • (3) सारनाथ – जहां से बुद्ध ने दिव्यज्ञान देना प्रारंभ किया।
  • (4) कुशीनगर – जहां बुद्ध का महापरिनिर्वाण हुआ।
  • (5) दीक्षाभूमि, नागपुर – जहां भारत में बौद्ध धर्म का पुनरूत्थान हुआ।